
जावद।
शुक्रवार को नीमच में रोड शो कर जनसभा को संबोधित करने आ रहे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के स्वागत को आतुर जावद विधानसभा क्षेत्र के 5000 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफिला समंदर पटेल के नेतृत्व मे कमलनाथ का खुर्शीद टॉकीज के सामने नीमच के मंच पर पहुंचकर स्वागत, अभिनंदन करेगा।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आगमन शुक्रवार 1 सितम्बर को नीमच में हो रहा है।
जहां कमलनाथ फवारा चौक से दशहरा मैदान तक रोड शो करने के बाद महती जनसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओ को संबोधित कर तीनों विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जीत का परचम फहराने का आह्वान कर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।
*मंडी प्रांगण से रवाना होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता*
समंदर पटेल के प्रवक्ता ने बताया कि कांग्रेस नेता पटेल के नेतृत्व मे जावद विधानसभा क्षेत्र 230 से पॉच हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता नीमच के लिए रवाना होंगे। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मंडी प्रांगण मे सुबह 9 बजे एकत्रित होंगे और उनका काफिला समंदर पटेल के नेतृत्व में जावद से रवाना होकर सुवा खेड़ा मार्ग से कलेक्टर चौराहा होकर नीमच पहुंचेगा। वाहनों को पार्किंग स्थल पर पार्किंग कर वहां से हजारों कार्यकर्ता खुर्शीद टॉकीज के सामने मंच पर पहुंचेंगे और समंदर पटेल के नेतृत्व मे प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का स्वागत करेंगे उसके पश्चात पटेल के साथ सभी कार्यकर्ता सभा स्थल दशहरा मैदान पहुंचेंगे।