Breaking

फेसबुक से दोस्ती, पति को छोड़ प्रेमी से मिलने पहुंची , जहर खाया,……

Spread the love

जबलपुर : शहर की महिला की फेसबुक पर बांदा के युवक से दोस्ती हो गई। शुरुआत में चैटिंग और फिर दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ विवाह रचाकर उसके साथ रहने के लिए बांदा पहुंच गई। जब दोनों के बीच मुलाकात हुई और प्रेमी को पता चला कि महिला विवाहित है तो उसने उसे साथ रखने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध प्रेमिका अपने प्रेमी की शिकायत लेकर बांदा महिला थाने पहुंच गई। पुलिस को पीड़ा बताने के बाद महिला ने थाना परिसर में किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। स्वास्थ्य बिगड़ने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां, महिला का उपचार किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर निवासी 21 वर्षीय महिला की कुछ दिनों पहले फेसबुक से बांदा के एक युवक से दोस्ती हो गई। इंटरनेट मीडिया पर बात शुरू हुई तो धीरे-धीरे प्यार हो गया। प्रेमी से मिलने के लिए वह शुक्रवार को अपने घर और पति को छोड़कर बांदा भाग गई। शनिवार को बांदा में मुलाकात के दौरान महिला ने प्रेमी युवक के साथ विवाह का प्रस्ताव दिया। प्रेमी विवाह के लिए तैयार नहीं था। दोनों के बीच एक साथ रहने को लेकर अनबन हो गई। प्रेमी के धोखा देने की शिकायत लेकर महिला पुलिस थाने में पहुंच गई। जहां, थाना परिसर में ही उसने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला का स्वास्थ्य खराब हो गया। पुलिस ने महिला को बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां, उसे भर्ती किया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरें के बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने महिला के पति और स्वजन को सूचना देकर थाने में बुलाया है। महिला को समझाकर उसकी घर वापिसी के प्रयास किए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *