बुरहानपुर: जिले के पर्यटन स्थल असीरगढ़ में मधुमक्खियों ने पर्यटकों पर हमला बोल दिया जिससे 22 पर्यटक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार असीरगढ़ किले पर पिकनिक मनाने बड़ी संख्या में पर्यटक आए थे ऐसे में पुराना जेल स्थित जल मीनार में लटके मधुमक्खी के छत्ते पर बैठी मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से अफरा तफरी मच गई। और मधुमक्खियों के हमले में लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए। हमले का कारण यह बताया गया है कि जिस जगह पर जल मीनार पर मधुमक्खियों का छत्ता बना था उस छत्ते पर किसी युवक ने पत्थर मार दिया
जिसके बाद मधुमक्खियों ने पिकनिक मनाने आए लोगों पर हमला बोल दिया। लगभग आधे घंटे तक लोग मधुमक्खियां से बचने के लिए इधर-उधर भागते रहे।