मुख्यमंत्री डा. यादव ने की  महाकाल की पूजा-अर्चना 

Spread the love
मुख्यमंत्री डा. यादव ने की  महाकाल की पूजा-अर्चना,
उज्जैन/
 महाशिवरात्रि पर्व पर आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक श्री महाकालेश्वर  मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने भगवान महादेव के संसार में एकमात्र दक्षिण मुखी ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना कर प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। मंदिर में पुजारी ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर विधायक  अनिल जैन ,  संजय अग्रवाल,  जगदीश पांचाल,  मुकेश यादव आदि  जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *