चमत्कारी किलेश्वर महादेव मंदिर पर युवा समाजसेवी अरुल अरोरा गंगानगर द्वारा वितरित होगा 50 क्विंटल साबूदाना खिचड़ी का प्रसाद

Spread the love

 

 नीमच।
8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर  शहर में स्थित चमत्कारी अति प्राचीन श्री  किलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहेगा। मंदिर समिति द्वारा मेले का आयोजन भी होगा । अल सुबह से ही नीमच के महाकाल श्री किलेश्वर महादेव के दर्शन का दौर शुरू हो जाएगा, जो देर रात तक चलता रहेगा। युवा समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा श्री किलेश्वर महादेव को साबूदाना खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा, इसके बाद दोपहर से ही प्रसादी वितरण शुरू हो जाएगा। क़रीब पचास क्विंटल साबूदाना खिचड़ी  तैयार होगी, जो देर रात तक वितरित की जाएगी। महाशिवरात्रि पर भक्तों का सैलाब उमड़ने की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अस्थाई पुलिस चौकी की स्थापना की  है।   मंदिर परिसर से लेकर मुख्य गेट सीआरपीएफ़ रोड पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेले में झूले, चकरिया और व्यंजन के लिए स्टाल भी लगाई गई है।  उल्लेखनीय है कि किलेश्वर महादेव का यह मंदिर चमत्कारी है। जहां भोले बाबा के दर्शन मात्र से भक्तों के कष्ट दूर हो जाते है। उनकी मनचाही मुरादें पूरी होती हैं। नीमच ही नहीं बल्कि देश के कौने-कौने में श्री किलेश्वर महादेव के भक्त हैं। जो भी  भक्त  मन्नत मांगता है तो महादेव उन पर कृपा बरसाते है। कुछ ही दिनों में भक्त के बुरे दिन बदल जाते है।  बिगड़े काम भी भोलेनाथ बना देते है। यही कारण है कि पूरे विश्व में इनकी ख्याति फैली हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *