Breaking news:
नीमच। (AP NEWS EXPRESS)
जिले के लासूर धामनिया निवासी पवन उर्फ प्रदीप पिता राधेश्याम उम्र 30 की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसे लेकर परिजनों ने उसकी लाश कंट्रोल के रूम के सामने रख कर जाम लगा दिया। परिजनों के अनुसार मृतक पवन और उसके चचेरे भाई मुकेश के बीच दीवार निर्माण के दौरान विवाद होने पर मुकेश ने फावड़े से वार कर दिया जिससे गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी सुगना बारेठ के अनुसार उनके मकान की दीवार का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान आरोपी मुकेश बारोठ पिता शंकरलाल निवासी लासूर धामनिया ने उनके पति पर फावड़े से हमला कर दिया। मृतक की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया है कि मुकेश के पिता एवं अन्य परिजनों ने भी मारपीट की। इस हमले में पवन को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों व अन्य लोगों ने न्याय की मांग को लेकर कंट्रोल रूम के सामने लाश रखकर सड़क पर जाम लगा दिया । पीड़ितों की मांग है कि तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। कैंट पुलिस ने परिजनों को काफी देर तक समझाइए देने के बाद जाम हटाया

