
मनासा। (सुभाष व्यास)
संघ शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में हिन्दू सम्मेलन हिन्दू समाज को संगठित करने, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करने और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने के उद्देश्य किये जा रहे हैं । इसी के अंतर्गत मनासा विधानसभा में स्थित
ढाकनी मंडल के सनातनी बंधुओं ने घर-घर जाकर परिवार जनों को हिंदू सम्मेलन की कलश यात्रा व भोज में सम्मिलित होने हेतु निमंत्रण दिया।
सनातन संस्कृति संरक्षण के प्रति लोगों में जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 18 जनवरी को ढाकनी मंडल में होने जा रहे हिन्दू सम्मेलन को लेकर क्षेत्र के आस-पास के 11 गांव के सकल हिन्दू समाज द्वारा धर्म सभा, मंगल कलश यात्रा व शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जहां धर्म सभा के उपरांत सहभोज का आयोजन भी होगा जिसे लेकर घर- द्वार जाकर निमंत्रण दिया जा रहा है।
आयोजक मंडल सकल हिन्दू समाज ग्राम ढाकनी, चुकनी, सांडिया, भाडिया, खेतपालिया, जालीनेर, लुमडी, बामनी, अरनिया नासी, अचलपुरा के प्रवक्ताओं ने सनातनी बंधुओ से अपील करते हुए बताया कि संघ शताब्दी वर्ष पुर्ण होने के उपलक्ष्य में हिन्दू सम्मेलन को लेकर ढाकनी मंडल के सभी हिन्दू सनातनियों ने घर-घर जाकर कलश यात्रा व भोजन में सम्मिलित होने हेतु निमंत्रण दिया है। अतः सम्मेलन के माध्यम से सनातन संस्कृति के संरक्षण के प्रति लोगों में जन जागरूकता फैलाने में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर सम्मेलन के उद्देश्य को सार्थक करें। 18 जनवरी को होने वाले इस हिंदू सम्मेलन को मनासा विधानसभा के 11 गांव के सनातनी बंधु आयोजित कर रहे हैं।
18 जनवरी 2026 को भव्य शोभायात्रा व मंगल कलश यात्रा के साथ दोप. 12.15 बजे लक्ष्मीनारायण मंदिर ढाकनी से शुभारंभ होगा। उसके बाद ढाकनी चुकनी रोड पर विशाल धर्म सभा होगी।

