Breaking

मोहनराव महाडिक  पंचतत्व में विलीन 

Spread the love
 नीमच।
पत्रकार विजित राव महाडिक के पिता पालसोड़ा स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त  पालसोड़ा निवासी  मोहनराव कृष्णराव महाडिक का शुक्रवार 9 जनवरी को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
शनिवार प्रातः 9 बजे पालसोड़ा स्थित उनके निज निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, रिश्तेदार एवं परिचितों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम  विदाई दी।
मोहनराव जी महाडिक अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे हेमन्त राव महाडिक (शिक्षक) एवं विजित राव महाडिक (पत्रकार) के पिता तथा चिरायु, दुर्वा एवं मानस के दादाजी थे। मोहनराव जी  हंसमुख, मिलनसार, सरल एवं धार्मिक स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *