
नीमच ।
नववर्ष के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय द्वारा ,सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में प्रभावी कार्रवाई के लिए आदेशानुसार यातायात पुलिस द्वारा संचालित विशेष अभियान सड़क पर उतरकर सड़क सुरक्षा के माध्यम से जीवन रक्षा का संदेश दे रहा है।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर , सहायक उपनिरीक्षक संगीता चौहान , प्रधान आरक्षक नाहर सिंह, प्रधान आरक्षक प्रताप पटेल, आरक्षक गोपाल मालवीय, आरक्षक मोहित नूर , होमगार्ड सैनिक दीपक आचार्य, यातायात टीम द्वारा 10 जनवरी को 5 मध्य प्रदेश एनसीसी बटालियन, मंदसौर से एनसीसी के 50 कैडेट्स को थाने पर सेमिनार के माध्यम से यातायात के नियम बताए। फिर यातायात प्रभारी सोनू बडगूजर ने उनको शहर के मुख्य चौराहे कमल चौक पर जहां शहर का ट्रैफिक बहुत ज्यादा रहता है ले जाकर नागरिकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए एनसीसी कैडेट्स के माध्यम से यातायात पुलिस ने आम जनता को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया ।
वाहन चालकों को सीट बेल्ट हेलमेट लगाने के लिए और अपने वाहन की गति धीमी रखने के लिए के एनसीसी कैडेट्स ने समझाया । अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, हुड दंगई करने वाले वाहन चालकों, फटाका फोड़ने वाले बुलेट वाहन चालकों, स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों, नाबालिक वाहन चालकों, तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, के विरूद्ध कार्यवाही करने के आदेश प्राप्त हुए है । शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। ब्रिथ एनालाईजर मशीनों से वाहन चैकिंग की जा रही है । जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के प्रकरण बनाकर माननीय न्यायालय में पेश किये जा रहे है । पुलिस अधीक्षक की मंशानुसार यातायात माह के अंतर्गत प्रतिदिन जागरुकता कार्यक्रम के तहत सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार हेतु फ्लेक्स / बैनर डिजीटल रूप से तैयार करवाये गये साथ ही फ्लैक्स / बैनर बनवाये जाकर शहर में संचालित ऑटो, बसों व अन्य वाहनों पर , सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किये गये है । ताकि यातायात के नियमों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जा सके और प्रत्येक नागरिक यातायात के नियमों का पालन करें। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाये, नवयुवक स्टंटबाजी न चलाये, माता-पिता अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देवे, अपने चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म न लगाये , अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की सुरक्षा का ध्यान रखें।

