
नीमच।
मुझे सपने में भी आभास नहीं था कि नीमच में शतरंज की इंटरनेशनल प्रतियोगिता हो रही है मुझे तो लग रहा था कि यह प्रतियोगिता जिला लेवल पर आयोजित हो रही होगी और स्थानीय खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे होंगे लेकिन यहां आकर मैं आश्चर्यचकित हूं देश के कोने-कोने से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी नीमच में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं । 5 वर्ष के साहब गोत्रा व 85 वर्ष के वयोवृद्ध झांसी के आर के गुप्ता अपनी विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। वास्तव में गंगानगर परिवार बधाई का पात्र है। जिन्होंने नीमच की लाल माटी पर इतना बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित कर सैकड़ो बच्चों का भविष्य स्वर्णिम बनाकर उनकी उन्नति के द्वार खोल दिए हैं । अरुल अशोक अरोरा गंगानगर ने इस भव्य आयोजन के लिए बधाई के पात्र हैं। मैं संपूर्ण देश से आए खिलाड़ियों को बधाई देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
उपरोक्त विचार सांसद सुधीर गुप्ता ने लायन डेन में आयोजित शतरंज टूर्नामेंट में बतौर अतिथि व्यक्त किये। श्री गुप्ता ने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनसे परिचय प्राप्त किया और शतरंज खेल की बारीकियां को समझते हुए बहुत देर तक शतरंज का मैच भी देखा, इस अवसर पर उनके साथ भोपाल से आए चीफ आर्बिटल यशपाल अरोरा, सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू, कार्यक्रम के आयोजक अशोक अरोरा गंगानगर ने करीब 30 मिनट तक खिलाड़ियों के खेल को निहारा और उनकी प्रतिभा देखकर बहुत खुश हुए। श्री गुप्ता का जिला चेस एसोशिएशन के पदाधिकारीयों व ऑर्गेनाइजेशन कमेटी के सदस्यों ने पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया। कंप्यूटर से पुरस्कारों की गणना करने के पश्चात घोषणा की गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका की प्रथम नागरिक स्वाति गौरव चोपड़ा, गोपाल गर्ग जीजी व समाजसेवी अशोक अरोरा ने पुरस्कारों का वितरण किया। करीब 43 कैटेगरी में पुरस्कार वितरण किए गए जिसमें ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार भी दिए गए । चैंपियनशिप पुरस्कार के अंतर्गत
मेन प्राइज (MAIN PRIZE)
अरुण कटारिया राजस्थान – ₹ 21000/-, प्रणव चोरडिया राजस्था – ₹ 11000/-, शर्मा, हरीश दिल्ली – ₹ 5100/-,
प्रताप सिंह सोलंकी मप्र ₹ 2100/-, मृदुल त्रिपाठी मप्र – ₹ 2100/- ,.हितेश एस. जरिया मप्र ₹ 2100/-, .वैभव तोमर मप्र– ₹ 2100/-,डॉ. अरविंद गोस्वामी मप्र – ₹ 2100/-,.आर. के. गुप्ता राजस्थान – ₹ 2100/-,.यशवंत परमार नीमच– ₹ 2100/-
बेस्ट एमपी (BEST MP)
.अमोल चौहान (MP) – ₹ 5100/-, .एस. के. राठौर (MP) – ₹ 2100/-
बेस्ट नीमच (BEST NEEMUCH)
जयंत रेकवार नीमच– ₹ 5100/-, जीवन पाटीदार नीमच – ₹ 2100/-को पुरस्कृत किया गया।
इसी कड़ी में अन्य कैटेगरी में भी नगद पुरुस्कार व सर्टिफिकेट व ट्रॉफियां खिलाड़ियों को प्रदान की गई।

