नीमच।
आज 28 नवंबर को जावद फंटे से प्रवेश करने वाले दो कंटेनर को कलेक्ट्रेट चौराहे पर दोपहर में यातायात पुलिस द्वारा रोक कर उनके विरुद्ध यातायात प्रभारी सोनू बडगूजर, सहायक उप निरीक्षक जाट, प्रधान आरक्षक नाहर सिंह द्वारा दोनों कंटेनर के विरुद्ध नो एंट्री की चालानी कार्रवाई कर समन शुल्क वसूल किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 11:00 तक शहर में भारी वाहन कंटेनर ट्रेलर आदि प्रतिबंधित किए गए हैं । इसी आदेश के अनुरूप कार्रवाई की गई है। यातायात प्रभारी बडगूजर ने समस्त ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ट्रक एसोसिएशन व्यापारीगण आदि से आग्रह किया है कि रोड निर्माण के दौरान परिवर्तित किए गए रूट का पालन करें और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन हेतु पुलिस का सहभागी बने ।

