Breaking

कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की साजिश रचने वाला गैंगस्टर  गिरफ्तार

Spread the love
दिल्ली। 
प्रसिद्ध कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर गोलीबारी की साजिश रचने के आरोप में एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में गैंगस्टर बंधु मान सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह कुख्यात अपराधी गोल्डी-ढिल्लों गिरोह से जुड़ा हुआ है।
​बंधु मान सिंह के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के समय, उसके पास से एक चाइनीज पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। ​इस गिरफ्तारी और मामले को लेकर, संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध, सुरेन्द्र कुमार, आज दोपहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
 उल्लेखनीय है कि कपिल शर्मा के कनाडा स्थित ‘कैप्स कैफे’ पर पिछले कुछ महीनों में लगातार फायरिंग की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। पहली फायरिंग जुलाई में हुई थी। दूसरी फायरिंग अगस्त महीने में हुई और तीसरी घटना दिवाली से ठीक पहले हुई थी।
​खास बात यह है कि कैफे पर पहले और तीसरी बार हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। यह गिरोह बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां देने के लिए भी चर्चा में रहा है। इससे पहले, कनाडा में भी इस मामले में कार्रवाई हो चुकी है। कनाडा सरकार ने कपिल के कैफे पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को निर्वासित (Deport) करने के आदेश जारी किए थे, जिनके तार पंजाब से जुड़े थे।
​यह कार्रवाई कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (सीबीएसए) ने जबरन वसूली नेटवर्क से जुड़ी एक जांच के बाद की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *