नीमच । (AP NEWS EXPRESS)
पशुओं में नस्ल सुधार के लिए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में कृत्रिम गर्भाधान के लिए विशेष अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य की 95% से अधिक की उपलब्धि अर्जित की गई। नीमच जिले में कृत्रिम गर्भाधान के उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विकास भोपाल उमाकांत उमराव द्वारा कलेक्टर नीमच हिमांशु चंद्रा की सराहना की गई है।

