Breaking

नीमच में 3 घरों में चोरों की दबिश, खिड़की तोड़ घर में घुसे, लाखों के जेवर और नकदी ले गए

Spread the love

नीमच जिले में बीती रात चोरों ने 3 घरों को अपना निशाना बनाया हैं। चोरों ने लाखों रुपयों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो चोरी के पता चला। इसके बाद लोगों ने डॉयल-100 को सूचना दी। घटना रामपुरा थाना क्षेत्र के टोलखेड़ी गांव की है। फरियादियों ने दिन में थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है।

रात में चोर टोलखेड़ी गांव के रहने वाले बाबूदास पिता देवीदास के घर में पीछे की खिड़की के रास्ते घुसे। इस दौरान परिवार के लोग सो रहे थे। चोरों ने घर में रखे सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया। सोने-चांदी के करीब 15 लाख के जेवर और नकदी भी ले गए। घर के लोग सुबह गायों का दूध निकालने के लिए उठे तो घटना का पता चला।

दूसरी तरफ गांव में ही श्रवण पिता भीम सिंह और श्रवण के भाई गोपाल पिता भीम सिंह के घर चोरों ने जेवर और नकदी पर हाथ साफ किया। यहां भी घटना को तब अंजाम दिया, जब घर की महिलाएं कमरों को बाहर से ताला लगाकर थोड़ी दूरी पर सो रहे थे, जबकि घर के तीनों को मजदूरी के लिए बाहर गांव गए हुए हैं। इस मामले में रामपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *