नपाध्यक्ष भरावा की पहल : स्वच्छता के माध्यम से दिया समाजिक चेतना का परिचय

Spread the love
खाचरोद। (AP NEWS EXPRESS)
स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद खाचरोद के अध्यक्ष गोविंद भरावा ने
स्वच्छता  अभियान चला कर सामाजिक उत्तरदायित्व और सांस्कृतिक चेतना का परिचय दिया। 
बगलामुखी शक्तिपीठ क्षेत्र के आश्रम परिसर में पूर्ण सफाई के साथ सेफ्टी टैंक की स्वच्छता नगर परिषद द्वारा करवाई गई। परिषद द्वारा किया गया यह कार्य आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण योगदान होकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने का भी सशक्त माध्यम था । यह प्रयास   स्मरण कराता है कि धर्म, सेवा और समाज की उन्नति का आधार स्वच्छता ही है। महाभारत वन पर्व का यह श्लोक इसकी  सार्थकता बताता है 
*“शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्।”*
भावार्थ यह है कि शरीर धर्म पालन का पहला साधन है। अर्थात, जब शरीर और पर्यावरण स्वच्छ हों, तभी हम धर्म, सेवा और कर्तव्य का पालन भली भाँति कर सकते हैं।
नवरात्रि में सामाजिक समरसता की अनुपम छवि
नवरात्रि के पावन द्वितीय दिवस पर खाचरोद नगर में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता की  प्रेरणादायक पहल हुई। उपस्थित वाल्मीकि समाज  श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत श्री श्री महाराज कृष्णानंद ज ने  माल्यार्पण कर किया । यह सम्मान केवल परंपरा नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को एक समान आदर देने की अनुकरणीय प्रेरणा थी । महाराज श्री ने सभी को मंगलमय आशीर्वाद प्रदान कर श्रद्धालुओं में भक्ति, आत्मीयता और एकता की भावना को  प्रगाढ़ता का कवच पहनाया ।
नगर पालिका परिषद खाचरोद द्वारा किया गया यह सेवा कार्य प्रशासनिक सजगता, सामाजिक समर्पण और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम का परिचायक बना । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *