सेवा पखवाड़ा व पोषण सप्ताह :  विधायक ने किया स्वच्छोत्सव व पोषण माह का शुभारंभ 

Spread the love

मनासा । (सुभाष व्यास)

अनिरूध्द (माधव) मारू मनासा विधायक ने ग्राम पंचायत पड़दा में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा वर्ष 2025 के तहत ‘‘स्वच्छोत्सव‘‘ एवं पोषण माह का शुभारम्भ किया गया। जिसके अंतर्गत 02 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन ग्रामों में विभिन्न गतिविधियॉं आयोजित की जावेगी। एसडीएम श्रीमती किरण आंजना के मार्गदर्शन में 17 सितम्बर को जनपद पंचायत मनासा की 102 ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। ग्राम पडदा में विधायक श्री मारू, ग्राम पंचायत सरपंच सुभाष श्रीमाल एवं अन्य ग्रामों मे जनप्रतिनिधियों दने सहभागिता की ।
इस मौके पर विधायक श्री मारू ने ग्रामीण महिला स्व सहायता समूहों को एक करोड 29 लाख रूपये की राशि का सांकेतिक चेक भी प्रदान कर स्व सहायता समूह की महि‍लाओं को लखपति बनने पर बधाई दी। विधायक श्री मारू ने ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जनपद सीईओ आरीफ खान, नायब तहसीलदार राजपूत सहित अधिकारी, कर्मचारी, पंचायत सचिव, सहायक सचिव, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ता, शिक्षक स्‍व – सहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

*पूर्व मंत्री सकलेचा ने किया* *श्रमदान*

देश , प्रदेश के साथ ही 17 सितम्‍बर से नीमच जिले में भी स्वच्छता सेवा पखवाडा आयोजित किया जा रहा है। इस पखवाडे के तहत विधायक जावद ओमप्रकाश सखलेचा ने सुखानंद में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों , अधिकारी, कर्मचारियों के साथ स्‍वच्‍छता के लिए श्रमदान कर साफ-सफाई की। उन्‍होने उपस्थित जनों को स्‍वच्‍छता की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर एसडीएम श्रीमती प्रीति संघवी, तहसीलदार नवीन गर्ग एवं अन्‍य अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
इसी तरह अनिरूध्द (माधव) मारू मनासा विधायक ने ग्राम पंचायत पड़दा में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा वर्ष 2025 के तहत ‘‘स्वच्छोत्सव‘‘ एवं पोषण माह का शुभारम्भ किया गया। जिसके अंतर्गत 02 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन ग्रामों में विभिन्न गतिविधियॉं आयोजित की जावेगी। एसडीएम श्रीमती किरण आंजना के मार्गदर्शन में 17 सितम्बर को जनपद पंचायत मनासा की 102 ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। ग्राम पडदा में विधायक श्री मारू, ग्राम पंचायत सरपंच सुभाष श्रीमाल एवं अन्य ग्रामों मे जनप्रतिनिधियों दने सहभागिता की ।
इस मौके पर विधायक श्री मारू ने ग्रामीण महिला स्व सहायता समूहों को एक करोड 29 लाख रूपये की राशि का सांकेतिक चेक भी प्रदान कर स्व सहायता समूह की महि‍लाओं को लखपति बनने पर बधाई दी। विधायक श्री मारू ने ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जनपद सीईओ आरीफ खान, नायब तहसीलदार राजपूत सहित अधिकारी, कर्मचारी, पंचायत सचिव, सहायक सचिव, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ता, शिक्षक स्‍व – सहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *