नीमच। (AP NEWS EXPRESS)
गुरुवार 10 सितंबर को जिला पुलिस नीमच द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये गए अभियान के तहत् शराब पीकर वाहन चलाने वाले तीन वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही व अन्य वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर यातायात थाना प्रभारी वह पुलिस अधिकारियों ने 225 चालान बनाकर 111200/-रूपए दंड वसूल किया। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक / एसडीओपी के मार्गदर्शन में सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात थाना प्रभारी अमित सारस्वत एवं समस्त थाना प्रभारी जिला नीमच व सूबेदार सुरेश सिसोदिया द्वारा मय टीम के वाहन चैकिंग के दौरान चालानी कार्यवाही की जाकर समन शुल्क वसूल किया गया है। जिला पुलिस नीमच ने नगरिकों से अपील की है कि यातायात नियमो का उल्लघंन कर वाहन ना चलाएं अन्यथा उचित वैधानिक दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। यातायात को सुचारू रूप से चलाने एवं बढती सडक दुर्घटनाओं को रोकने में नीमच पुलिस का सहयोग करें।
यातायात पुलिस ने बनाए चालान, वसूला एक लाख से ज्यादा समन शुल्क

