जुआ खेल रहे 25 आरोपी चढ़े पुलिस हत्थे , 35 हजार जप्त 

Spread the love
नीमच। (AP NEWS EXPRESS)
उपनगर बघाना थाना प्रभारी निलेश अवस्थी के नेतृत्व में बघाना पुलिस ने जुआ खेल रहे 25 लोगों को 35 हजार जुआ राशि के साथ पकड़ कर मामला पंजीबद्ध किया है।
 पुलिस अधीक्षक  अंकित जायसवाल ने  जुआ, सट्टा खेलकर अवैध रूपये पैसों का लाभ कमाने वाले आरोपियों की धरपकड कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया  था । उसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक  सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बघाना नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में थाना बघाना पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर कब्रिस्तान के पास स्कीम नं 8 बघाना में ताशपत्ती व घोड़ी दाना से जुआ खेल रहे 25 आरोपी  वसीम खान , साजीद खान , मो सईद पठान,  साहिद कुरैशी,  मो सादिक मुगल, निवासी  बघाना , मो. हुसैन ,मो आजाद,  मो शाबीर,  ईस्तियाक हुसैन, ईमरान हुसैन, निवासी नीमच केंट , पवन ग्वाला , निक्की यादव, विष्णु प्रजापति,  नीरज ग्वाला, जाकिर रंगरेज निवासी नीमच केंट , नदीम मुसलमान , ईमरान मुसलमान,  शकील,  अब्दुल वहीद, आरीफ उर्फ कालु मुसलमान निवासी  बघाना, शैलेन्द्र,   शाहरूख पठान, . साबीर पठान,  वसीम अकरम व  ईमरान पठान निवासी बघाना से  35000 जुआ राशि जप्त कर आरोपीगणों के विरूद्ध पृथक पृथक अपराध पंजीबद्ध किये हैं।
इस कार्यवाही में निरी. प्रआर मनोज ओझा प्रआर सिध्दिक खान पारगी आर राहुल चंदेल, आर राहुल डाबी नीलेश अवस्थी सउनि आनन्द निषाद प्रआर कैलाश चौधरी प्रआर गणेश यदुवंशी आर विनोद राठौर, आर ओमप्रकाश आर अजातशत्रु आर सुनिल भट्ट आर प्रियांक शर्मा आर नेपालसिंह, म.आर पुजा मालवीय, म.आर रीना भट्ट का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *