जम्मू-कश्मीर ।त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर भूस्खलन होने से आठ लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। उसके बाद अगले आदेश तक यात्रा स्थगित कर दी गई है।

कटड़ा में भारी बारिश के चलते माता श्री वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास मंगलवार को भूस्खलन हुआ है, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है और 20 अन्य घायल हो गए हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए भूस्खलन होने की जानकारी साझा की है। भूस्खलन के बाद बड़े स्तर पर राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। रियासी पुलिस-प्रशासन और एनडीआरएफ अलर्ट मोड पर हैं। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। तीन पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। लगातार भारी बारिश के कारण मंगलवार दोपहर त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर भूस्खलन हो गया, जिससे करीब 20 लोग घायल हो गए।

