नीमच। (AP NEWS EXPRESS)
विघ्नहर्ता रिद्धि सिद्धि के दाता प्रथम पूज्य गणनायक गणपति बप्पा का 10 दिवसीय उत्सव बुधवार को गणपति स्थापना के साथ शहर व अंचल को गणेश जी की भक्ति से सराबोर करता नजर आएगा। उत्सव की की तैयारी हेतु कई दिनों से लगी संस्थाओं ने उत्सव के दौरान आध्यात्मिक आयोजन व पूजा अर्चना की वृहद तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। शहर में विशेष रूप से विजय टॉकीज चौराहा, दशहरा मैदान, लायंस पार्क चौराहा, फतेह चौक बघाना, उप नगर नीमच सिटी के साथ ही शहर के दर्जनों स्थानों पर गणपति बप्पा विराजित होंगे। इसके अलावा शहर वासियों द्वारा घरों में भी गणेश जी की स्थापना कर पूजा अर्चना की जाएगी।
40 चौराहा टैगोर मार्ग पर पर कलाकारों, व्यवसायियों ने गणेश जी की मूर्तियां विक्रय हेतु स्टॉल लगाकर सजा रखी है। जहां छोटे से लेकर विशाल गणेश जी की मूर्तियां भिन्न-भिन्न मुद्राओं में उपलब्ध है। जिन्हें भक्त खरीद कर स्थापना स्थल या घरों तक ले जा रहे हैं। ताकि बुधवार को स्थापना कर गणपति उत्सव का हिस्सा बन सके। आसपास के गांव कस्बों में भी भक्त मूर्तियां विविध साधनों से ले जाकर आतुरता से स्थापना का इंतजार करते नजर आ रहे हैं।
आज घर-घर विराजेंगे विघ्नहर्ता गणनायक गजानन, 10 दिवसीय उत्सव की रहेगी धूम

