हर्षोल्लास से मना भगवान महावीर  जन्म कल्याणक

Spread the love
कुकड़ेश्वर। (प्रकाश एस जैन)
पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के पांचवें दिन 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक वाचन सकल जैन श्री संघ की उपस्थिति  में किया गया। जन्म कल्याणक वाचन के पश्चात भगवान 108 पार्श्वनाथ जिनालय से  चल समारोह निकाला गया जिसमें भगवान महावीर स्वामी के जन्म से पूर्व उनकी माता त्रिशला द्वारा देखे गए 14 स्वप्न बोली लगाकर लेने वाले परिवार के सदस्य सिर पर धारण किए हुए थे ।  समारोह जिनालय से प्रारंभ होकर कन्या शाला, रोड झंडा चौक, सदर बाजार, भटवाड़ा मोहल्ला ,मुखर्जी चौक, भारत माता चौराहा, मीणा चौक, लोहार मोहल्ला, गढ़िया मंदिर होते हुए पुनः जिनालय पहुंचा जहां  पूजा अर्चना की गई। चल समारोह से पूर्व जैन सराय में परंपरा अनुसार तीर्थंकर भगवान की माता श्री द्वारा देखे गए 14 सपनों व पालना जी की विधिवत बोलियां लगाई गई जिसमें सकल जैन श्री संघ के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नाटक एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। भगवान महावीर स्वामी के जन्म पर   कार्यक्रम की प्रस्तुति श्री संघ के नन्हे नन्हे बच्चों द्वारा दी गई जिन्हें खूब-खूब सराहना मिली। बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप महेंद पटवा ने पुरस्कृत किया। स्वाध्याय बंधु राहुल कुमार छाजेड़ जावरा एवं अभिषेक पीतलिया सिंगोली के तत्वाधान में सभी आयोजनों को मूर्त रूप दिया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *