apnewsexpress नीमच।
🐑मेष :~ अ, ल, इ👉:
आज भावना के प्रवाह में कुछ अधिक ही बह ना जाएं इसका ध्यान रखिएगा। इससे वाणी पर संयम न रहने के कारण ग्लानि का भी अनुभव हो सकता है। स्थावर संपत्ति से संबंधित चर्चा टालिएगा। वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा तथा जलाशय से दूर रहें।
🐂वृषभ :~ ब, व, उ👉:
आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मन भी संवेदनशीलता से भरा रहेगा। आप की कल्पनाशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे। पारिवारिक विषयो में रुचि लेंगे और प्रवास का आयोजन भी करेंगे।
💑मिथुन :~ क, छ, 👉:
आपके कार्य निर्धारित रुप से संपन्न होंगे। आर्थिक आयोजन में प्रारंभ में कुछ बाधाएँ आएँगी, लेकिन बाद में फिर आपके मार्ग खुलते हुए दिखेंगे। नौकरी तथा व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मचारियों के साथ वातावरण मेलजोल भरा रहेगा।
🦀कर्क :~ ड, ह👉:
मित्रों व स्नेहीजनों के साथ आज का दिन बहुत उल्लासमय वातावरण में आप बिताएँगे। प्रवास या यात्रा की संभावनाएँ है। सुरुचिपूर्ण भोजन का स्वाद ले सकेंगे। भावनाशील भी रहेंगे। आर्थिक लाभ का दिन है।
🦁सिंह :~ म, ट👉:
अधिक भावुकता के कारण आपके मन में व्यग्रता रहेगी। स्त्री वर्ग से आज संभलकर चलिएगा। दलील बाजी या चर्चा, विवाद से बचिएगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानीपूर्वक आगे बढ़े। व्यवहार में संयम और विवेक रखना।
👸🏼कन्या :~ प, ठ, ण👉 :
आज का दिन आनंद-उल्लास में बीतेगा। आज विविध क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा। इससे स्त्री मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। संतानो के शुभ समाचार मिलेंगे।
⚖तुला :~ र, त👉 :
नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। पदोन्नति की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में प्रफुल्लित वातावरण रहेगा।
🦂वृश्चिक :~ न, य👉:
नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर संभलकर कार्य कीजिएगा। उच्चाधिकारियों के नकारात्मक रवैये के कारण आपको कष्ट हो सकता है। शारीरिकरुप से आलस्य रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णयो को आज संभव हो तो टालिएगा।
🏹धनु :~ भ, ध,फ👉 :
बीमारी के उपचार का भी प्रारंभ न करिएगा। वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखिएगा। अधिक संवेदनशीलता आपके मन को व्यथित बनाएगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। धन का खर्च बढेगा। अनैतिक संबंध और निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें।
🐏मकर :~ ख, ज👉 :
व्यावसायिक क्षेत्र में आपका व्यापार विकसित होने की बहुत संभावनाएँ हैं। दलाली, कमिशन, ब्याज आदि की आय में वृद्धि होगी। इससे आपका आर्थिक स्तर मजबूत बनेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।
⚱कुंभ :~ ग, स, श, ष👉 :
आपके कार्य में सफलता तथा यश-कीर्ति प्राप्त होगी। परिवारजनों के साथ अच्छी तरह से दिन बीतेगा। नौकरी और व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सहकर्मियों का बहुत सहयोग मिलेगा।
🐠मीन :~ द, च👉:
आज आपकी सृजनशक्ति में अधिक निखार आएगा। कल्पनाशक्ति के कारण आज आप साहित्य के विश्व की सैर करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल है। स्वभाव में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी।
*🌞(दिनका शुभ चोघडीया)🌞*
🔹03🔸चल: सुबह 09:23 से 11:03
🔸04🔹लाभ: सुबह 11:03 थी 12:44
🔹05🔸अमृत:दोपहर 12:44 से 02:24
🔸07🔹शुभ: दोपहर 04:05 से 05:46
——————-
*🌚रातका शुभ चोघडीया🌚*
🔹02🔸लाभ: रात 08:46 से 010:05
🔸04🔹शुभ:रात 11:25 से 12:44
🔹05🔸अमृत: रात 12:44 से 02:03
ं🔸06🔹चल: रात 02:03 से 03:23