Breaking

NEEMUCH NEWS : दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने परिक्षण शिविर 11 जून को जावद में

Spread the love

नीमच : कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव , के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय विभाग एवं रेडक्रॉस संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र नीमच द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जावद 11जून2025 को प्रातः 10:00 बजे से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में दिव्यांग हितग्राहियों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परीक्षण करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज जेसे
यदि पुराना दिव्यांग प्रमाण पत्र पहले से बना हो ओर 5 वर्ष की अवधि समाप्त हो गई हो तो उसकी फोटोकॉपी ,
आधार कार्ड, समग्र आईडी, राशन कार्ड, की दो-दो फोटो कॉपी एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ दिव्यांग हितग्राही को उपस्थित होना है |उपसंचालक सामाजिक न्याय सुश्री किरण आंजना ने आधिकारिक दिव्यांग हितग्राहियों से इस शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *