नीमच। विगत दिवस बरखेड़ा सोंधिया के सुंदरलाल गुर्जर की हाईवे पर मिली लाश के बाद पुलिस ने 12 घंटे की अवधि में इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया जिसमें सुंदरलाल की पत्नी जो गैर मर्द के प्रेम पास में सन्लिप्त थी उसने अपने प्रेमी के संग मिलकर पति को मौत के घाट उतरवा दिया। जीरन पुलिस ने हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक नीमच अभिषेक रंजन एवं सुश्री वैशाली सिंह उपुअ महिला अपराध के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक गिरीश जेजुलकर एवं सायबर सेल प्रभारी प्रदीप शिन्दें के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 07 फरवरी को ग्राम बरखेडा सौंधिया रोड के पास खाई किनारे के बीच रोड किनारे सुंदरलाल गुर्जर निवासी खेर खेडा थाना मल्हारगढ़ की लाश मिलने के प्रकरण का 12 घन्टें में पर्दाफाश कर मृतक की पत्नी सहित 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटना का विवरण – दिनांक 07 फरवरी को ग्राम बरखेडा सौंधिया रोड के पास खाई किनारे के बीच रोड किनारे सुंदरलाल गुर्जर पिता रामेश्वर गुर्जर उम्र 32 साल निवासी खेर खेडा का शव मिला था। घटना में पाया गया कि मृतक की पत्नी विद्या बाई गुर्जर का ग्राम खेर खेडा के रामनारायण गुर्जर के बीच प्रेम संबंध है। तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक सुंदरलाल की हत्या में रामनारायण गुर्जर तथा उसके साथी लखन मेघवाल की संदिग्ध भूमिका पाई जाने पर मुखबिर की सूचना पर संदेही रामनारायण गुर्जर को हिरासत में लेकर बारिकी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके व विधा बाई के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे। विधा बाई व रामनारायण दोनो के प्रेम संबंध की बात मृतक सु्दंर लाल को पता थी इसी बात को लेकर विद्या बाई व सुंदरलाल के बीच लडाई झगडा होता था। एक माह पहले विद्या बाई व रामनारायण गुर्जर ने मिलकर सुंदरलाल गुर्जर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। रामनारायण ने हत्या के लिए उसके दोस्त धमेन्द्र मालेचा निवासी मल्हारगढ़ व हाली लखन मेघवाल निवासी खेर खेडा को बताई व धमेन्द्र व लखन को रूपयो का लालच देकर हत्या के लिए तैयार किया व योजनाबद्ध तरीके से तीनो द्वारा मिलकर सुंदरलाल को अपनी कार हुंडई एसेंट जी० जे० 06 एल0के0 9310 में बैठाकर विश्निया मगरें पर लेकर गए व और तीनो ने मिलकर सुंदरलाल के साथ चाकु, पत्थर से वार कर सुंदरलाल की हत्या कर दी और विद्या बाई को खबर के बाद लाश को कार की डिक्की में रखकर योजना अनुसार लाश व उसकी मोटर सायकिल में तोड फोड कर ताल खेडा व बरखेडा सोंधिया के बीच खाई में फेक दिया। ताकि घटना एक्सीडेंट की लेगे। फिर विद्याबाई ने लोगो को गुमराह करने के लिए सुरेश पाटीदार और कारू लाल पाटीदार को रात में फोन कर मृतक सुन्दर लाल के ताल खेडा जाने को बोला गया ताकि किसी को उस पर शंका नहीं हो। घटना में पुलिस थाना जीरन पर अपराध धारा 302, 120 बी, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर प्रकरण में चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में चार आरोपी
रामनारायण पिता चम्पा लाल गुर्जर उम्र 28 साल नि० खेरखेडा थाना मल्हारगढ़ ,विद्याबाई पति सुंदरलाल गुर्जर उम्र 27 साल नि० खेरखेडा ,लखन पिता किशनलाल मेघवाल खेर खेड़ा उम्र 21 साल व धमेन्द्र पिता दशरथ मालेचा उम्र 21 साल नि० मल्हारगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

