कुकड़ेश्वर : प्रकाश जैन : राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा एनएमएमएस में चयनित प्रत्येक विद्यार्थियों को शासन की ओर से प्रतिवर्ष ₹12000 की राशि उसके कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने तक प्रदान की जाती है!नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकड़ेश्वर की तीन छात्राओं का चयन इस परीक्षा में हुआ! इस वर्ष केलम अमरचंद, ज्योति सुरेश तथा अंजलि राधेश्याम इस छात्रवृत्ति को पाने के योग्य रही! विशेष बात उनके लिए यह है कि यह तीनों ही छात्राएं आसपास के ग्रामीण परिवेश से नगर में अध्ययन करने हेतु आती है! शासकीय विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा आठवीं के विद्यार्थी ही इस परीक्षा में सम्मिलित होते हैं!इसके पूर्व जिन छात्राओं ने इस छात्रवृत्ति का लाभ लिया वह इस प्रकार है रिया लाला सेन,काजल सोहनलाल दलावरिया,वेदिका लाला सेन,मुस्कान सुनील माली, राखी धनराज तमोली,देविका दिनेश कलावड़िया तथा मोहनी कैलाश मालवीय है! पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकड़ेश्वर मैं इस वर्ष कक्षा आठवीं में 87 छात्राएं अध्यनरत थी जिनमें से दो छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुई शेष 85 छात्राओं में से 82 छात्राएं सफल रही तथा मात्र एक छात्रा को पूरक की पात्रता आई! अधिकांश छात्राए A+ तथा ए ग्रेड में उत्तीर्ण रही!
एपीसी ए पी जोशी तथा बी आर सी के राजेंद्र कुनेचा, उदयराम भाट,गुणवंत तंवर आदि ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा आगे भी इसी तरह छात्राओं को पुरस्कृत करवाया जाएगा इस बात की इच्छा जाहिर की!