सुभाष व्यास नीमच : वैसे तो इन दिनों सूरज के तेवर जनजीवन को हलाकान कर रहे हैं। परंतु ऐसा लगने लगा है कि सूरज की गर्मी से ज्यादा ताप जनप्रतिनिधियों की कार्रवाई एवं उनकी जुबान से उगलती आग भाजपा के वरिष्ठ नेता हो या भाजपा कार्यकर्ताओं को आहत कर रही है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों केंद्रीय मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में भाग लेने नीमच पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं को रोका जाने के कारण जन प्रतिनिधियों की कार्यशैली के खिलाफ जो आक्रोश सामने आया उसने भाजपा की रीति नीति को भी आहत करने का ही काम किया ।क्योंकि मुख्यमंत्री का एरोड्रम पहुंचने पर वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को उनके स्वागत से रोक दिया गया। ऐसे में भाजपा के जन्मजात झंडे – डंडे उठाने वाले वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं का आक्रोश अपने तेवर के साथ जनप्रतिनिधियों पर बरपा यानी यह ऐसी स्थिति है जो भाजपा के मूल मंत्र के साथ किया गया खिलवाड़ ही कहां जाएगा। अब पुनः मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 20 अप्रैल को जिले में आ रहे हैं इसलिए भाजपा कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता आहत नहीं हो इसकी जवाबदारी भाजपा के स्थानीय संगठन के वरिष्ठों की है जिसका उन्हें संज्ञान लेना चाहिए ताकि भविष्य में कार्यकर्ताओं को ठेस नहीं पहुंचे।