NEEMUCH NEWS : पुलिस भर्ती हेतु 7 युवाओं का पुलिस विभाग में चयन

Spread the love

नीमच : पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग में भर्ती हेतु योग्य युवक/युवतियों हेतु जिला पुलिस बल नीमच द्वारा निःशुल्क शारीरिक दक्षता (फिजीकल) प्रशिक्षण निरंतर आयोजित किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण पुलिस विभाग अन्तर्गत खेल विभाग के शारीरिक प्रवीणता में दक्ष कर्मचारियों के द्वारा पुलिस लाईन कनावटी मैदान पर दिया जा रहा है। निःशुल्क शारीरिक दक्षता (फिजीकल) प्रशिक्षण हेतु रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाकर निर्देषानुसार पुलिस विभाग के प्रषिक्षकों ईष्वर सिंह एवं कमलेष के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा आयोजित की गई लिखित परीक्षा से शारीरिक परीक्षा हेतु अर्हता प्राप्त 80 युवक/युवतियों द्वारा निःशुल्क शारीरिक दक्षता (फिजीकल) प्रशिक्षण केन्द्र में प्रषिक्षण हेतु रजिस्ट्रेषन कराया जाकर प्रषिक्षण प्राप्त किया गया था। माह मार्च 2025 में घोषित मध्यप्रदेष पुलिस भर्ती परिणाम में 05 युवक एवं 02 युवतियों का अंतिम चयन हुआ है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा उक्त परिणाम में अंतिम रूप से चयनित युवाओं का सम्मान किया जाकर उनको भविष्य के लिये षुभकामनायें दी गयी। मध्यप्रदेष पुलिस में चयनित युवाओं द्वारा भी पुलिस विभाग एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल को निःशुल्क शारीरिक दक्षता (फिजीकल) प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किये जाने हेतु धन्यवाद दिया जाकर पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल का आभार व्यक्त किया गया। उक्त अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया, सुबेदार सुरेश सिसोदिया सहित मप्र पुलिस में चयनित युवा उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *