रतनगढ़ (सोनू गुर्जर) । रतनगढ़ में संत दिग्विजय जी महाराज के मुखारविंद से 18 से 25 जनवरी तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की ज्ञान गंगा आज बुधवार को प्रारंभ हुई।
कथा के शुभारंभ से पूर्व नगर के प्रमुख मार्गो से कलश यात्रा निकली। कथा श्रवण के लिए उपस्थित भक्तों ने कथा स्थल को नैमिषारण्य तीर्थ बना दिया जिसमें उपस्थित हजारों भक्तों ने श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर अपने जीवन को धन्य किया।

