Breaking

रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव उपलक्ष में वाहन रैली व चल समारोह 20 को

Spread the love

नीमच। लगभग 500 वर्षों की लम्बी प्रतीक्षा के पश्चात अयोध्या धाम में 22 जनवरी 2024 को हमारे आराध्य प्रभु श्री राम की जन्मस्थली पर रामलला की दिव्य मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।

देश में सनातन समाज दीपावली का पर्व मना कर प्रभु का अभिनंदन कर रहा है। इस ऐतिहासिक क्षण में व्यापारी समाज भी सहभागी बनना चाहता है। इसी परिप्रेक्ष्य में व्यापारी संघ 20. जनवरी को प्रातः 9:30 बजे व्यापारी संघ कार्यालय से ढोल ढमाकों के साथ विशाल चल समारोह एवं वाहन रैली का आयोजन कर रहा है।

समस्त सदस्य बंधुओ से निवेदन है कि इस पावन प्रसंग पर अपने परिवार जनों, इष्ट मित्रों, सगे संबंधियों आदि को साथ लेकर अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बने। समस्त भैरव भक्त एवं नाकोड़ा मित्र मंडल सदस्य भी सादर आमंत्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *