Breaking

NEEMUCH NEWS: दिनदहाड़े छात्र के अपहरण की कोशिश,..

Spread the love

नीमच : आज दिनदहाड़े नीमच सिटी में घनिष्ठ सैन स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रहा था कि उसे अपहरण करने की कोशिश की गई, सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपली चौक पर सुबह करीब 11:30 बजे 10 वर्षीय घनिष्ठ पिता अशोक सैन स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह पिपली चौक के पास गली में पहुंचा, जहां काले रंग की एक वैन आकर रुकी हुई थी। घनिष्ठ ने बताया कि वैन में पहले से ही दो बच्चे भी बिठा रखे थे जब घनिष्ठ को पकड़ने की कोशिश की। तो उसने वहा से भागकर पास की चाय की दुकान में शरण ली। यह देखकर वैन चालक तेजी से वैन लेकर फरार हो गया। अपहरण की कोशिश की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बच्चे के परिजन तुरंत सिटी थाने पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से वैन और आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *