Breaking

NEEMUCH NEWS: प्रधान न्यायाधीश ने प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर, किया रवाना

Spread the love

नीमच : जिला मुख्यालय नीमच तथा तहसील मुख्यालय मनासा एवं जावद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आज 8 मार्च, 2025 शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से दीवानी प्रकरणों, शमनीय आपराधिक प्रकरणों, राजस्व, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना के क्लेम प्रकरणों एवं बैंको, विद्युत विभाग, बी. एस.एन.एल, नगर पालिका आदि से संबंधित लंबित एवं प्रीलिटिगेशन के अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह और समझौते के माध्यम होना हैं।
नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा विभिन्न माध्यमों से लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं। इसी श्रृंखला में गुरूवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं गावों में प्रचार रथ एवं वाहन रैली के माध्यम से अनाउंस कर, नेशनल लोक अदालत की जानकारी देने, म.प्र.विद्युत वितरण कंपनी, नीमच एवं नगरपालिका, नीमच के सहयोग से तैयार किये गये प्रचार रथ एवं वाहन रैली को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेन्द्र सिंह राजपूत ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शोभना मीणा, जिला मुख्यालय के समस्त न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी सहित म.प्र.विद्युत वितरण कंपनी एवं नगरपालिका के अधिकारीगण उपस्थित थे। प्रचार-स्थ एवं वाहन रैली द्वारा नीमच जिले के शहरी क्षेत्रों एवं गांव-गांव में जाकर लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *