• शिवरात्रि महापर्व होने से शहर में अत्यधिक भीड़ एवं यातायात का दबाव अधिक रहेगा। • नीमच शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यस्थित करने हेतु 26 फरवरी 2025 रहेगा शहर का मार्ग परिवर्तन । विवरण :- पुलिस अधीक्षक नीमच श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नीमच श्री अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात सुश्री उर्मिला चौहान द्वारा महाशिवारात्रि पर्व के दौरान नीमच शहर में मुख्य मंदिर किलेश्वर पर दर्शनार्थियो की अत्यधिक भीड़ रहने के कारण यातायात का अत्यधिक दबाव रहने एवं भीड़ के दौरान वाहनों के आवागमन से अव्यवस्था उत्पन्न होने संबंधी बातों को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 26.02.25 को शिवरात्रि पर्व के दौरान आवागमन को सुचारू रूप से संचालित एवं सुव्यस्थित करने हेतु प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक शहर में निम्नानुसार यातायात व्यवस्था रहेगी। 1. यातायात प्रतिबंधित मार्ग चार पहिया वाहन – • सीआरपीएफ द्रोण गेट से मंडी गेट न. 04 पुलिया तक मार्ग चार पहिया वाहनो के लिये पुर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। नोट:- शाम 04.00 बजे के बाद उक्त मार्ग पर दो पहिया वाहनों का अधिक दबाव बड़ने की स्थिती में दो पहिया वाहन भी पुर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। • जाजु कॉलेज के सामने से होकर ब्रह्माकुमारी आश्रम की ओर आने वाले मार्ग चार पहिया वाहनो के लिये पुर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।