नीमच : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को मनासा क्षेत्र के भ्रमण दौरान प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मनासा में आयोजित उपार्जन पंजीयन एवं ईकेवायसी शिविर का निरीक्षण कर, जायजा लिया। कलेक्टजर ने अब तक की गई ईकेवायसी, उपार्जन पंजीयन की प्रगति की जानकारी ली और शेष रहे किसानों से घर-घर संपर्क कर उनके ईकेवायसी एवं उपार्जन का पंजीयन करवाने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर एसडीएम मनासा श्री पवन बारिया, सहायक आयुक्तन सहकारिता श्री राजू डाबर, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आर.पी.नागदा, तहसीलदार श्री मुकेश निगम भी उपस्थित थे। कलेक्ट र ने मनासा सोसायटी के निरीक्षण दौरान प्रबंधक से उर्वरक की उपलब्ध्ता एवं वितरण, किसानों को कृषि टर्म लोन स्वीरकृति, फसल बीमा, नेनो, डीएपी एवं यूरिया की उपलब्धरता एवं वितरण की जानकारी भी ली। उन्होरने उपस्थित किसानो से चर्चा कर, शेष रहे किसानों के भी खसरा ईकेवायसी, फार्मर रजिस्ट्री एवं गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन करवाने के लिए प्रेरित करने की समझाईश दी।