NEWS: किसानों ने अधिकारियों को खदेड़ा,….

Spread the love

इंदौर: आउटर रिंग रोड के निर्माण के लिए शुरू कराए गए सर्वे का जोरदार विरोध भी शुरू हो गया है। जैसे ही नेशनल हाईवे की टीम अलग-अलग गांवों में सर्वे करने पहुंची, किसानों ने टीम को घेर लिया और सर्वे नहीं करने दिया। टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। भारत सरकार द्वारा इंदौर में आउटर रिंग रोड की योजना को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत पश्चिमी रिंग रोड का भी निर्माण किया जाना है। यह सड़क पीथमपुर के आगे एबी रोड से शुरू होकर धार रोड, उज्जैन रोड को पार करते हुए शिप्रा के पास फिर से एबी रोड से जुड़ेगी। इस सड़क का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा और इसके लिए भूमि अधिग्रहण से पहले सर्वेक्षण किया जा रहा है।

टीम को किसानों ने खदेड़ा: पिछले दो दिनों से नेशनल हाईवे की टीम विभिन्न गांवों में जाकर भूमि सर्वेक्षण कर रही है। लेकिन जैसे ही टीम सर्वे के लिए पहुंचती है, बड़ी संख्या में किसान जमा होकर इसका विरोध करने लगते हैं। कल भी बेटमा तहसील के गांव मोहना, किशनपुरा और मांगलिया में जब टीम सर्वे करने पहुंची, तो किसानों ने नारेबाजी करते हुए उन्हें रोक दिया और बिना सर्वे किए ही टीम को लौटना पड़ा। इस दौरान टीम के साथ देपालपुर के अनुविभागीय अधिकारी राकेश मोहन त्रिपाठी, नायब तहसीलदार पूजा सिंह चौहान, लोकेश अजूबा, राजस्व निरीक्षक अमिताभ पारे, पुलिस विभाग, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *