NEWS: पति को इस कदर किया मजबूर: पापी महंत हुआ गिरफ्तार,…

Spread the love

मैनपुरी के कुरावली में इलाज के बहाने महिला को आश्रम में बुलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी महंत को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद बृहस्पतिवार को जेल भेजा है। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर महंत व अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने महंत अजय दास, ठाकुर आनंद नंदन निवासी प्रेमपुरा थाना कुरावली, अनीस उर्फ सचिन यादव ननासी थरौली थाना मलावन जनपद एटा, रोहित यादव (अजयदास का गनर) के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोप लगाया था कि 3 अप्रैल 2023 को अजय दास ने इलाज करने के बहाने फोन करके बुलाया और आश्रम पर बनी कुटिया में दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। विरोध करने पर उन्हें धमकी दी थी। 4 अप्रैल 2023 को वीडियो दिखाकर फिर से दुष्कर्म किया था। वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गई थी।
6 मई 2023 को जब महिला ने अजयदास के भाई ठाकुर आनंद नंदन को सारी बात बताई, तो वीडियो डिलीट करने का आश्वासन देकर कुटिया में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया था। 27 अगस्त 2024 को जब पति ने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। 30 अगस्त 2024 को दोनों आरोपियों ने महिला के घर में गुंडे भेज कर परिवार सहित मारने की धमकी दिलवाई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *