Breaking

राष्ट्रीय संत डॉ. वसंत विजय जी म.सा. की निश्रा में नीमच में पहली बार श्री भैरव अष्टमी महायज्ञ एवं साधना 15 नवंबर से 23 तक

Spread the love

नीमच। कृष्णागिरी के राष्ट्रीय संत डॉ. वसंत विजय जी की निश्रा में अखिल भारतीय बटुक भैरव भक्त मंडल कृष्णागिरी शाखा नीमच द्वारा 15 नवंबर से 23 नवंबर 2024 तक दशहरा मैदान नीमच में सनातन सर्व धर्म भैरव महोत्सव का आयोजन सनातन शक्ति, सनातन सिद्धि व सनातन गर्व को घर-घर पहुंचाकर सर्वोत्तम जीवन बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। अष्ट कुंडी इस महायज्ञ में 46 पंडित आहुतियां देंगे। 9 दिन तक होने वाला यह महायज्ञ कष्ट, दुःख, तकलीफ एवं समस्त बाधाओं का हरण कर जीवन को उत्कृष्ट बनाएगा। नीमच में पहली बार इस उत्कृष्ट भैरव यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय संत वसंत विजय जी ने भक्तों से अपना जीवन सर्वोत्तम बनाने का आव्हान किया है। भैरव यज्ञ के दौरान आने वाले समस्त भक्तों के लिए आवास व्यवस्था को छोड़कर भोजन, साधना, कथा आदि व्यवस्थाएं निशुल्क रहेगी।

इस नो दिवसीय आयोजन को लेकर  आज संपन्न हुई बैठक में कार्यक्रम के संयोजक पूर्व नपाध्यक्ष राकेश जैन पप्पू व राजकुमार सोनी ने इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में सभी समाज के वरिष्ठ हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। जिन्होंने अपने विचार व्यक्त किये व सुझाव देते हुए 
आयोजन में अपना सहयोग समर्पित करने का पूर्ण समर्पण जताया । बैठक में निर्मल नरेला, रोशन वर्मा नमो ग्रुप, राजेंद्र गर्ग अग्रवाल समाज, ओमप्रकाश मंत्री माहेश्वरी समाज, छत्रपाल सिंह परिहार, मेहर सिंह जाट, अजय सिंह कछावा, शैलेंद्र गर्ग गर्ग, आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन सुनील कटारिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *