Breaking

विदेश से संचालित अंतराष्ट्रीय ठग गिरोह चढ़ा पुलिस हत्थे , ठगी करवाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख से ज्यादा नगदी,  नोट गिनने की मशीन,  एटीएम , लेपटॉप,  मोबाईल, एटीएम कार्ड,   हिसाब रजिस्टर जप्त

Spread the love
नीमच।
टेलीग्राम के माध्यम से लोगों को कम समय में अधिक मुनाफा देने का लालच देकर इन्वेस्टमेंट  के नाम पर ठगी करने वाले जोधपुर निवासी संचालक जो विदेश में रहकर कर फॉरेक्स मनी एक्सचेंज की आड़ में गिरोह संचालित कर रहा था। उसके  गिरोह के 8 सदस्यों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लेकर इस बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। 
पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल ने आज पत्रकारों के समक्ष खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह के सदस्य  देश के अलग अलग स्थानों से लगभग 150 से अधिक बैंक खातों का उपयोग फ्रॉड का यह गोरख धंधा चला  रहे थे । नीमच जिले में भी हुए इन्वेस्टमेंट फ्रॉड संबंधी प्राप्त शिकायतों में इस गिरोह द्वारा उपयोग में ले गए बैंक खातों की जांच भी की जा रही है। किप्टो  ट्रेडिंग एप के माध्यम से आरोपियों द्वारा करोड़ों रुपये के USDT (क्रिप्टो करेंसी) का लेनदेन किया गया। गिरोह के सदस्य टेलीग्राम के माध्यम से यूएसडीटी खरीदने का प्रलोभन देकर लोगों से राशि इन फर्जी खातों में स्थानांतरित करवाई जाती थी। लोगों को कमीशन एवं कुछ राशि का लालच देकर उनके नाम पर बैंकों में खाते खुलवाकर एटीएम, पासबुक, चेक बुक, खाते में पंजीकृत मोबाइल सिम, आदि यह लोग प्राप्त कर लेते थे। उसके बाद आरोपियों द्वारा फर्जी खातों में स्थानांतरित राशि को एटीएम, नेट मोबाइल बैंकिंग एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों से उसका नगद आहरण कर पुनः छोटी-छोटी राशि के रूप में अन्य फर्जी खातों में एटीएम डिपॉजिट मशीन से नगदी जमा करवा दी जाती थी। ऐसे में इस मामले में लगभग 119 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। इसके अलावा आरोपियों द्वारा किए गए अवैध लेनदेन के दौरान उपयोग में लाए गए बैंक खातों को अन्य एजेंसी द्वारा होल्ड  फ्रिज की कार्यवाही कर दिए जाने पर उक्त बैंक खातों की कीटों व सीम को यह लोग नष्ट कर देते थे। पुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 11 लाख 18 हजार 610 रुपए की नकदी जप्त करने के साथ विभिन्न बैंकों के 44 एटीएम कार्ड ,10 चेक बुक, 11 पासबुक, 3 सीपीयू, एक लैपटॉप, 28 मोबाइल, दो एटीएम स्वाइप मशीन 8 सिम कार्ड एवं विभिन्न बैंकों की एटीएम नगदी जमा स्लिपें  जप्त कर आठ आरोपियों मनीष पिता पूनाराम विश्नोई ग्राम हिंगोली जोधपुर, शुभम पिता मधुसूदन भट्ट सांगानेर जयपुर, तरुण उर्फ कालू पिता मुकेश व्यास जोधपुर, भूपेंद्र सिंह पिता मुल्तान से राजपूत लोड़ता जोधपुर, विनोद पिता सुखराम बिश्नोई फलोदी राजस्थान, मुकेश पिता देवाराम बिश्नोई जोजियाली जिला जोधपुर, सुंदर उर्फ सुरेंद्र पिता अरविंद बिश्नोई ग्राम जांबा जोधपुर वी बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।   नीमच निवासी आरोपी निखिल राव पिता गोपाल राव भोसले सरदार मोहल्ला नीमच सिटी व इसके अलावा 8 9 अन्य आरोपी भी फरार है।जिन्हें पुलिस तलाश रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह को प्रकाश शर्मा दुबई में बैठकर संचालित कर रहा है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक विजय सांगरिया प्रभारी सायबर सेल प्र आर प्रदीप शिन्दे , प्रधान आरक्षक आदित्य गौत्र (सायबर सेल), प्रधान आरक्षक सौरभ सिंह सेंगर (थाना जीरन), प्रधान आरक्षक देवीलाल डिगा, आरक्षक लखन प्रताप सिंह (सायबर सेल ), आरक्षक कुलदीप सिंह (सायबर सेल), आरक्षक राहुल चंदेल, आरक्षक ओमप्रकाश पारगी का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *