Breaking

BIG NEWS: इंदौर भोपाल हाईवे पर हुआ बस हादसा:15 घायल, एक की मौके पर मौत,…

Spread the love

( कन्हैया शर्मा)

तेज रफ़्तार एक बस ने आज न सिर्फ यात्रियों की जान दहशत में डाल दी बल्कि एक व्यक्ति की जान भी ले ली, मामला इंदौर-भोपाल हाईवे स्थित सैकड़ाखेड़ी के पास का है, एक्सीडेंट होते ही वहां चीख पुकार मच गई, आसपास के गाँव वालों और राहगीरों ने सवारियों को बाहर निकाला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, दुर्घटना में 30 यात्री घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार इंदौर-भोपाल हाईवे स्थित सैकड़ाखेड़ी पर ट्रक ड्राइवर वाहन को साइड में लगाकर स्टेपनी बदल रहा था, ट्रक ड्राइवर को क्या मालूम था कि आज की सुबह उसकी आखिरी सुबह है। स्टेपनी बदलने के दौरान ही सूरत से भोपाल जा रही एक तेज रफ़्तार यात्री बस अचानक ट्रक में जा घुसी और ट्रक ड्राइवर उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई।

दुर्घटना होते ही मची चीख पुकार
आपको बता दें कि सूरत से भोपाल जा रही बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। सडक़ से निकल रहे राहगीर और आसपास के ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे और बस में सवार यात्रियों को नीचे उतारा। इस हादसे में करीब 30 यात्री घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने ही पुलिस भी पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *