दलोदा: हाईवे पर हुई एक सड़क दुर्घटना में जिला नीमच निवासी अंबालाल पाटीदार व उनकी पत्नी दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिन्हें गंभीर अवस्था में नीमच लाया गया है। जानकारी के अनुसार अंबालाल पाटीदार को अंबालाल को गंभीर हालत होने के कारण उदयपुर रेफर किया गया है लेकिन बताया जा रहा है कि अंबालाल की रास्ते में ही मौत हो गई है। उनकी पत्नी के पैर में फेक्चर हुआ है वह श्री राम स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उपचारार्थ भर्ती है।