NEEMUCH NEWS: 200 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना,…

Spread the love

नीमच: जिले में औद्यो‍गिक निवेश के लिए पूर्व एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा के प्रयासों से नीमच जिले में कुल 451.148 हेक्‍टेयर भूमि नवीन उद्योगो के लिए आरक्षित कर, जिला व्‍यापार एवं उद्योग केंद्र नीमच के पास उपलब्‍ध है। इसके साथ ही औद्योगिक केंद्र विकास निगम के अधीन कुल 135.34 हेक्‍टेयर भूमि उपलब्‍ध है। नीमच जिले के नयागांव में (जावद) 0.836 हेक्‍टेयर, चेनपुरा (नीमच) 55.420 हेक्‍टेयर, बामनबर्डी(नीमच) 67.28 हेक्‍टेयर, ग्राम जाट(सिंगोली) 181.799 हेक्‍टेयर, जनकपुर(जावद) में 3.62 हेक्‍टेयर, जगेपुर हाडा(जावद) 21.143 हेक्‍टेयर, ग्राम दारू एवं सेमार्डा(नीमच) नीमच में 55.16 हेक्‍टेयर, ग्राम सगराना(नीमच) में 57.48 हेक्‍टेयर एवं सगराना (नीमच) में 8.41 हेक्‍टेयर भूमि औद्योगिक निवेश के लिए उपलब्‍ध है। साथ ही यहां भूमिगत जल एवं विद्युत ग्रिड एवं विद्युत लाईन की भी उपलब्‍धता है। मुख्‍य सड़क राजमार्ग से उक्‍त सभी स्‍थानों की दूरी लगभग एक से 5 कि.मी. के बीच है।
औद्योगिक केंद्र विकास निगम के अधीन ग्राम सोनियाना (नीमच) में 63.080 हेक्‍टेयर, गोठा (जावद) में 4.000 हेक्‍टेयर, मोरवन(जावद) में 50.000 हेक्‍टेयर, बासनिया(रामपुरा) 18.26 हेक्‍टेयर भूमि उपलब्‍ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *