द ग्रेट खली आज नीमच में : नेशनल फुटबॉल चैम्पियनशिप, उड़ीसा और मप्र के बीच फाइनल मुकाबला आज

Spread the love
नीमच ।
 लाल माटी की ऊर्जावान धरा नीमच में खेली जा रही सब जूनियर गर्ल्स फुटबॉल चैम्पियनशिप अंतिम दौर में पहुंच गयी है ।   फाइनल मुकाबले को लेकर दोनों ही टीमों में पूर्ण रूप से कमर कर चुकी है । अंतिम मुकाबला आज  उड़ीसा और मध्य प्रदेश के बीच खेला जाएगा।  दोनों ही टीम के खिलाड़ी डॉ राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में रविवार शाम से ही अभ्यास कर रहे हैं।  उल्लेखनीय है कि इस राष्ट्रीय फुटबॉल स्पर्धा में कई उत्कृष्ट मैच देखने को मिले हैं। मध्यप्रदेश की बालिकाओं ने  लीग मैचों में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी टीमों को परास्त कर  सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ।17 सितम्बर को दुधिया रोशनी में होने वाले  फाइनल मैच को लेकर डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम   का मैदान पूरी तरह से तैयार है । द ग्रेट खली भी फाइनल मुकाबले के साक्षी बनेंगे। फुटबॉल मैच में प्रोत्साहन के लिए
जवानों, अधिकारियों के साथ ही नीमच के खेल प्रेमी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आएंगे। मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन और जिला फुटबाल संघ के संयुक्त तत्वाधान में 8 से 17 सितंबर तक आयोजित सब जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चेम्पियनशिप का शुभारंभ  अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया  जाएगा।डॉ राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम  में 17 सितम्बर  मंगलवार  शाम 5.30 बजे  फाइनल मैच मप्र और   उड़ीसा बीच खेला जाएगा। खेल प्रेमी दर्शक अपना पास आयोजन समिति पदाधिकारियों से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *