NEEMUCH NEWS: आज बप्पा मोरिया के दरबार में होगी भजन संध्या,…

Spread the love

नीमच: रेडक्रॉस सोसायटी में मनाए जा रहे गणेश उत्सव के तहत आज 9 सितंबर सोमवार को भजन संध्या का आयोजन शाम 7:30 से रखा गया है। रेडक्रॉस मूकबधिर छात्रावास अधीक्षिका खुमान कुंवर भारद्वाज और विशेष शिक्षक मुकेश शर्मा के अनुसार रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष व कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस सोसायटी में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में रेडक्रॉस में स्थापित भगवान श्री गणेश की वंदना में सोमवार को भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या में भजन गायक भजनों की स्वर लहरिया प्रवाहित करेंगे। रेडक्रॉस सोसायटी की प्रशासनिक अधिकारी अभिलाषा वर्मा ने भक्तों से भजन संध्या में पधार कर गणेश वंदना का लाभ लेने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *