कुकडेश्वर: नगर के समरसता कार्यकर्ता ने भटवाड़ा मोहला में प्रतिष्ठित गणेश जी के पंडाल में समरसता आरती का आयोजन किया जिसमें वाल्मिकी समाज के जिला अध्यक्ष गोपाल गोडाल, ब्राह्मण समाज से विपिन पुरोहित, राजपूत समाज से करण सिंह चंद्रावत, मेघवाल समाज से पुरालाल मेघवाल, तंबोली समाज से विकास पिपलीवाल, जाट समाज से मुकेश जाट, मालवीय बलाई समाज से अमृत बिलोदिया उपस्थित थे। सभी ने सामूहिक रूप से गणेश जी की आरती कर सामाजिक समरसता गतिविधि के प्रांत सह संयोजक धर्मेंद्र जी का समरसता उद्बोधन श्रवण किया। वाल्मिकी समाज बस्ती में भी धर्मेंद्र जी , जिला सामाजिक समरसता संयोजक रजनीश शर्मा , खंड कार्यवाह राजेंद्र भट्ट और संघ कार्यकर्ताओं ने गणेश पूजन कर आरती कर समाज बंधुओ के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।