विशाल यादव समाज अध्यक्ष मनोनीत 

Spread the love
नीमच (पवन सैनी) 
यादव समाज की बैठक श्री राधा कृष्ण मंदिर यादव मंडी नीमच सिटी पर संपन्न हुई जिसमें समाज की नई कार्यकारिणी के विस्तार हेतु चर्चा कर समाजजनों की सहमति से समाज के अध्यक्ष पद पर विशाल यादव (कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि) को नियुक्त किया गया। साथ ही आने वाले  त्योहारों जन्माष्टमी,फूलडोल ग्यारस, नवरात्रि,हनुमान जयंती समाज के नए अध्यक्ष विशाल यादव के नेतृत्व में समाज द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाई जाने पर भी चर्चा हुई । बैठक में समाज के युवा साथी और समाज के वरिष्ठ गणमान्य जन उपस्थित थे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *