दमोह जिले के तेंदूखेड़ा-दमोह मार्ग पर सांगा गांव के समीप शनिवार रात सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों को 108 वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें एंबुलेंस पलट गई और एक दर्जन मवेशियों की मौत हो गई। वहीं, घायल मवेशियों का गोशाला में इलाज चल रहा है। घटना रात करीब बारह बजे की बताई जा रही है।ग्रामीणों ने बताया कि सांगा गांव में मुख्य मार्ग पर हमेशा से मवेशी झुंड के रूप में बैठ जाते हैं। शनिवार की रात भी मवेशी सड़क पर बैठे थे। तभी रात बारह बजे किसी वाहन की टक्कर की आवाज आई। लोगों ने अपने घरों से निकलकर देखा तो दर्जनों मवेशी मृत हालत में इधर-उधर पड़े थे और 108 वाहन नाली के समीप पलटा डला था। जो दमोह से तेंदूखेड़ा की ओर खाली जा रहा था। मामले की सूचना गौशाला समिति को दी गई। वह मौके पर आए और घायल मवेशियों का उपचार किया और अपने साथ तेंदूखेड़ा ले गए। जबकि मृत मवेशियों के शव को रात्रि में ही मुख्य मार्ग से हटवाकर एक तरफ कराया।

