Indore: चोरो ने भगवान के साथ – साथ , पुजारी को भी नहीं छोड़ा,…

Spread the love

इंदौर में चोरों ने एक मंदिर की निशाना बनाया। अलवासा गांव के वैष्णोधाम मंदिर में घुसे चोरों ने पुजारी,सेवादार को बंधक बनाया। इसके बाद दानपेटी लूट ली।

लुटेरों ने दुर्गा प्रतिमा पर चढ़ाया गया सोने का लाॅकेट भी नहीं छोड़ा। उसे भी लूट कर ले गई। बताते है कि लुटेरों की संख्या छह से ज्यादा थी। पुलिस को आशंका है कि बाग-टांडा के बदशाम इस तरह की डकैती डालते है। इस वारदात को भी उन्होंने अंजाम दिया होगा।

मंदिर में हुई इस घटना से ग्रामीणों मेें रोष हैै। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की हैै। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है,ताकि लुटेरों का सुराग मिल सके।

जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारियों को पुजारी रामकिशन ने बताया कि वे और सेवादार मंदिर के बरामदे में सो रहे थे। आधी रात को कुछ लोग मंदिर में घुसे। उनके हाथ में लाठियां व हथियार थे। हमारी नींद खुल गई।

मैने जोर से चिल्लाया तो एक बदमाश ने मेरे सिर पर डंडा मार दिया और चुप रहने को कहा। इसके बाद सेवादार और मुझे रस्सी से बांध दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।

बदमाश दानपेटी उठाई। मूर्ति पर चढ़ा मंगलसूत्र और लाॅकेट लूट लिया। इसके बाद वे भाग गए। पुजारी ने बताया कि जैसे-तैसे हमने शरीर पर बंधी रस्सी खोली और ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी दी। पुजारी ने बताया कि बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और ग्रामीण बोली बोल रहे थे। उनकी उम्र 25 से 30 साल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *