
*रतनगढ में धूमधाम से हुआ भाजपा कार्यालय का शुभारंभ*
रतनगढ। भाजपा के राज में जावद विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य हुए हैं जिसका उदाहरण रतनगढ घाटा सेक्शन है। 24 करोड़ की लागत से रतनगढ घाट सेक्शन का विकास भाजपा के शासन में हुआ है। आज घाट सेक्शन कोटा राजस्थान जाने का सुगम मार्ग बन चुका है। ये जावद क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की ही देन है कि संगठन ने मुझे एक बार फिर जावद विधानसभा क्षेत्र की सेवा का मौका दिया है। संगठन ने मुझे नहीं बल्कि जावद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाया है।”
यह विचार भाजपा प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने अपने चुनाव कार्यालय उद्घाटन के दौरान व्यक्त किए । वे 23 अक्टूबर को रतनगढ में भाजपा कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि “हर बार की तरह इस बार भी विधानसभा चुनाव मैं नहीं मेरे सम्माननीय भाजपा कार्यकर्ता लड़ रहे हैं। हर बार की तरह आपको मुझे नहीं भारतीय जनता पार्टी को विजयश्री दिलाकर कमल खिलाना है।
इस अवसर पर श्री सखलेचा ने जावद विधानसभा क्षेत्र में किए करोड़ों के विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जावद क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया। जिसमें डिजिटल शिक्षा और विभिन्न रोगों की जांच के शिविर आयोजित कर विधानसभा क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य का परीक्षण शामिल था। उद्घाटन समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंभु लाल धाकड़, जिला मंत्री सतीश व्यास, मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा,नगर परिषद अध्यक्ष सुगना बाई कचरू लाल गुर्जर, डीकेन नगर परिषद अध्यक्ष श्रवण पाटीदार, ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया । कार्यक्रम में अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन भील, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदा देवी बैरागी, उपाध्यक्ष किरण देवी छीपा, जिला पंचायत सदस्य मांगीलाल भील, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लालाराम धाकड़, शिवनंदन छीपा, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र खींचा, जनपद सदस्य मांगीलाल भील,सभी मोर्चा,प्रकोष्ठ आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।