हजारों की संख्या में कावड़ियों ने माही से जल भर कर बैजनाथ महादेव का जलाभिषेक किया 

Spread the love

 

बदनावर।   (शरद पगारिया ):श्रीउत्तम सेवा न्यास के तत्वावधान में आज निकाली गई कावड़ यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल होकर कावडियों ने 27 किलोमीटर यात्रा पूरी कर माही नदी से जल भरकर श्रीबैजनाथ महादेव का जलाभिषेक किया। 

   यात्रा प्रारंभ होने के पूर्व यात्रा संयोजक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने माहीजी एवं तट पर स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पूजन अभिषेक किया। तत्पश्चाात मंत्री नागरसिंह चौहान, विभाग संचालक भूपेंद्र कसेरा, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा, जिला संघ प्रचारक सुमित पाराशर, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, राजेश अग्रवाल, वेलसिंह भूरिया, मुकामसिंह किराडे, प्रहलादसिंह सोलंकी, सुभाष पटेल, ईश्वर‍लाल पाटीदार एवं उपस्थित भक्तजनों ने आश्रम पर फल एवं छायादार पौधे लगाए। साथ ही रास्ते में आने वाले मंदिरों एवं विद्यालय प्रागंण में भी पौधरोपण कर ग्रामीणों को उन्हें सुरक्षित रखकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।  

    मंत्री चौहान ने कहा कि कावड यात्रा में लोगों काफी उत्साहित है।खासकर क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी भाई बहनों में यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। कुछ षडयंत्रकारियों द्वारा आदिवासी समाज को हिंदू धर्म से अलग करने का प्रयास किया जा रहा है। पर आदिवासी समाज को जोडकर पिछले 18 वर्षो से सोमानी द्वारा जो कावड निकाली जा रही है वो सराहनीय है। क्योकि आदिवासी समाज हिंदू समाज का प्रमुख अंग है। जो अपनी संस्कृति एवं सभ्यता के लिए पहचानी जाती है। 

   विभाग संचालक पाराशर ने कहा कि कावड यात्रा समाज में समरसता का भाव पैदा करने वाली है। जो समाज को एकरूपता प्रदान करती है। आमजन को देश, धर्म एवं प्रकृति से जोडती है। सोमानी द्वारा सभी समाज के भाई, बहनों को जोडकर 18 वर्षो से जो कावड यात्रा निकाली जा रही है वह अपने आपमें अदभुत है।

    यात्रा संयोजक सोमानी ने यात्रा के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि आमजन में सामाजिक समरसता का भाव पैदा करने एवं प्रकृति का संरक्षण करने के उद्देश्य से हमारी संस्था द्वारा गत 18 वर्षों से कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। अपने इस उद्देश्य को सार्थक करने के लिए हमारी संस्था द्वारा 1000 पौधों का रोपण एवं उनके संरक्षण का जिम्मा उठाया है। यात्रा के समापन पर समरसता भोज का आयोजन भी किया जाता है। जिसमें सर्व समाजजन एक पंगत में बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं।

    लोगों ने डीजे की धुन पर नाचते गाते 27 किलोमीटर की यात्रा की।

श्रावण की हल्की फुआरों के बीच प्रात: 9 बजे प्रारंभ हुई यात्रा में शामिल महिला एवं बच्चोंं में कावड को लेकर उत्साह रहा। रास्ते में भोले की मस्ती में नाचते गाते कावडिये भोलेशंभू भोलेनाथ का जयघोष करते चल रहे थे। आदिवासी नृत्य दल एवं भजन गायक प्रशांत तिवारी के भजनों का भी आनंद लिया। इस दौरान कई जगह विभिन्न 

संस्थाओं ने स्वागत मंच लगाकर कावडियों का स्वागत किया। कई स्थानों पर स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। 

    बदनावर में श्री बैजनाथ महादेव मंदिर में का‍वडियों ने भगवान बैजनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर प्रागंण भोले के जयकारों से गुंज उठा। जलाभिषेक के बाद मंडी प्रांगण में भोजन प्रसादी रखी गई। मंच संचालन जय सूर्या ने किया। आभार पूंजालाल गिरवाल ने माना।

    यात्रा में प्रमुख रूप से शिवरामसिंह रघुवंशी, रजनीश मालवीय, बाबूलाल जाट, प्रजेंद भट्ट, परमानंद पाटीदार, देवेंद्र मोदी, जितेंद्र जाट नाना, महेंद्रसिंह शक्तावत, प्रीतेषसिंह पंवार, पंकज ठाकुर, पवन चावला, संतोषराव आदि शामिल हुए। प्रशासनिक अमला भी यात्रा की व्यवस्था में लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *