नीमच (ए पी न्यूज़ एक्सप्रेस)। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 24 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है जिसके अनुसार नीमच मंदसौर जावरा संसदीय क्षेत्र से सुधीर गुप्ता पर भरोसा जताते हुए पार्टी ने उन्हें तीसरी बार उम्मीदवार बनाया हैं। झाबुआ रतलाम संसदीय क्षेत्र से गुमान सिंह डामोर का टिकट काटकर अनीता नगर सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया गया है। विदिशा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पार्टी ने मैदान में उतारा है। इसी तरह गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, खजुराहो से वी डी शर्मा को पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवार के रूप में टिकट दिया है। भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट काट आलोक शर्मा पर पार्टी ने अपना विश्वास जताया है। मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते को उम्मीदवारी सोप गई है। पांच संसदीय क्षेत्र उज्जैन, इंदौर, धार, छिंदवाड़ा व बालाघाट को होल्ड पर रखा गया है। उम्मीदवारों की जारी की गई सूची इस प्रकार है।
भोपाल – आलोक शर्मा, मुरैना – शिवमंगल सिंह तोमर, भिंड – संध्या राय, ग्वालियर – भारत सिंह कुशवाहा, गुना – ज्योतिरादित्य सिंधिया, सागर- श्रीमती लता वानखेड़े, टीकम गढ़ – वीरेंद्र खटीक, दमोह – राहुल लोधी, खजुराहो – वीडी शर्मा, सतना – गणेश सिंह,
रीवा – जर्नादन मिश्र, सीधी – डा राजेश मिश्रा
शहडोल – हिमाद्री सिंह, जबलपुर – आशीष दुबे, मंडला – फग्गन सिंह कुलस्ते, होशंगाबाद – दर्शन सिंह चौधरी, विदिशा – शिवराज सिंह चौहान, देवास – महेंद्र सिंह सोलंकी, मंदसौर – सुधीर गुप्ता, रतलाम – अनिता चौहान, खरगोन- गजेंद्र पटेल, खंडवा – ज्ञानेश्वर पाटिल
बेतुल – दुर्गादास उइके को उम्मीदवार बनाया गया है।
इस तरह भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी 195 संसदीय क्षेत्र के टिकट फाइनल कर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं । जिसके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। जिन्हें उम्मीदवार बनाया गया है उनमें 195 में से 28 मातृ शक्ति, 50 से कम उम्र के 47 युवा उम्मीदवार हैं। अनुसूचित जाति के 27, अनुसूचित जनजाति के 18 और पिछड़ा वर्ग के 57 उम्मीदवार शामिल हैं।