Breaking

आचार विचार और नवाचार की पहचान कलेक्टर दिनेश जैन…….

Spread the love

 

 

–राजपुरोहित सुरेश सन्नाटा
आचार, विचार और नवाचार विरासत में मिला ऐसा गुण है जो व्यक्ति के पारिवारिक संस्कारों की देन होता है । ऐसे में वर्तमान परिवेश पर अगर निगाह डालें तो पारिवारिक संस्कारों को दरकिनार कर व्यक्ति भौतिक सुविधाओं और उनकी चकाचौंध के वशीभूत होकर ना तो स्वयं के साथ एवं न ही अपने दायित्व के साथ न्याय करता दिखाई देता है। ऐसे में हम बात करें नीमच जिला कलेक्टर दिनेश जैन की तो वह ऐसी शख्सियत है जिन्होंने अपनी संस्कारित मानवीय कर्तव्य परायण छवि के साथ आचार, विचार , नवाचार का कीर्तिमान बनाने की प्रबल इच्छा शक्ति का परिचय देते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाने का सराहनीय परचम फहराया है जो सतत जारी है। शासन – प्रशासन हो या अन्य किसी आयोजन का प्रकल्प उसे आयोजित करना बड़ी बात नहीं होती बल्कि उस प्रकल्प को शिखर पर पहुंचा कर उसकी सफलता प्रतिपादित करना होती है और यह सफलता हर किसी के बस में नहीं है। क्योंकि विशेष कर शासन के प्रकल्प आयोजित तो होते हैं परंतु उन्हें शिखर पर पहुंचाने की जवाबदारी जिन पर होती है वे स्वयं महज औपचारिकता निभाते नजर आते हैं और वह प्रकल्प आया राम गया राम वाली कहावत सिद्ध करते हैं। परंतु अपवाद स्वरूप कुछ आला अधिकारी ऐसे भी होते हैं जो दूसरे की सोच से हटकर अलग से ऐसे जन हितैषी प्रकल्पों पर अपना ध्यान केंद्रित कर उन्हें अमलीजामा पहनाने का बीड़ा उठाकर उनकी सफलता का इतिहास रच देते हैं। ऐसी ही एक शख्सियत नीमच जिले में जिला कलेक्टर के पद पर श्री दिनेश जैन पदस्थ है। जिन्होंने अपने 1 वर्ष से कम के कार्यकाल में इस जिले के भाल पर कीर्तिमानों के तिलक लगा दिए हैं। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद दिनेश जैन ने मतदाता जागरूकता का बीड़ा उठाकर अपने मातहत अधिकारियों कर्मचारियों के साथ जिस तरह अधिक से अधिक यानी शत – प्रतिशत मतदान का लक्ष्य साध कर मतदाताओं को जागरूक करने की पहल की है। वह निसंदेह अत्यंत सराहनीय है। वे स्वयं जिला प्रशासन की टीम के साथ उपस्थित रहकर मतदान जागरूकता की अलख जगा रहे हैं। अपने पदभार ग्रहण के साथ जिस तरह दिनेश जैन के प्रथम प्रकल्प ने कुछ घंटो में एकत्र किए गए रक्तदान का कीर्तिमान बनाकर गिनीज बुक में जिले का नाम दर्ज करवाया वह उनकी इस जिले को पहली उपलब्धि थी। उसके बाद सैनिक रक्षा कोष में कलेक्टर दिनेश जैन के प्रयास से जमा की गई एक करोड़ से ज्यादा की राशि नेे देश में अपनी अव्वलता सिद्ध कर जिले को गौरवान्वित किया।साथ ही शुरू हुआ अन्य प्रकल्पों के क्रियान्वयन से जिले के भाल पर गौरव तिलक लगाने का सिलसिला जो सतत जारी है। मतदान जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संचय जैसे जनहितैषी व राष्ट्र विकास को गतिमान बनाने वाले प्रकल्पों को अमलीजामा पहनाने के लिए गांधी वाटिका में जिला प्रशासन ने कलेक्टर दिनेश जैन के नेतृत्व में मिशन लाइफ मटके का पानी सर्वोत्तम कार्यक्रम रखकर भौतिक सुविधाओं के ज्यादा उपयोग की बजाय मिट्टी से जुड़ने याने नेचुरल प्रकृति प्रदत सुविधाओं का उपभोग कर स्वस्थ जीवन जीने के साथ-साथ राष्ट्रहित में अपना योगदान समर्पित करने का संदेश दिया। जनहितकारी व राष्ट्रीय मानसिकता के परिचायक कलेक्टर दिनेश जैन ने मतदान को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए आग्रह किया कि लोकसभा के लिए 13 मई को होने वाले मतदान में हिस्सा लेकर अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें। मतदान जागरूकता ऊर्जा व पर्यावरण को लेकर जिला कलेक्टर के नेतृत्व में आयोजित मिशन लाइव कार्यक्रम में उपस्थित शहर वासियों को जिला कलेक्टर दिनेश जैन, नवागत एडीएम लक्ष्मी गामड़, जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी गुरु प्रसाद ने मताधिकार उपयोग, पर्यावरण एवं ऊर्जा संचय का पाठ पढ़ाते हुए अपनी जीवन शैली को भौतिकता से परे संचालित करने एवं राष्ट्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करने का संदेश दिया। कलेक्टर दिनेश जैन नै कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को मतदान करने की शपथ भी ग्रहण करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *